{"_id":"6668d0f82fbb4bbb20067954","slug":"villagers-end-strike-on-sdos-assurance-hisar-news-c-21-hsr1005-399809-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने समाप्त किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने समाप्त किया धरना
विज्ञापन
अग्रोहा के ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर एसडीओ अंकुश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए।
अग्रोहा। अग्रोहा में पेयजल की समस्या को लेकर जलघर में चल रहा धरना मंगलवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ अंकुश कुमार व जेई विकास कुमार के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में काफी लंबे समय से पेयजल सप्लाई में सबमर्सिबल ट्यूबवेल का खराब पानी छोड़ा जा रहा था।
रविदास चौपाल, गुरुद्वारा मोहल्ले सहित गांव के अन्य काफी घर तो ऐसे हैं, जहां पर बिलकुल पानी नहीं आ रहा, ऐसे में पानी न आने के कारण घरेलू कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इसके चलते ग्रामीणों ने सोमवार सुबह एकत्रित होकर गांव के जलघर में प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया था। पहले दिन धरने पर कोई भी अधिकारी न पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंगलवार से पक्के धरना का प्लान बना लिया था।
इस दौरान मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अंकुश कुमार ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और आश्वासन दिया कि जलघर में लगा सबमर्सिबल ट्यूबवेल बंद कर दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सिद्धमुख नहर से पंप लगाकर पानी की पूर्ति की जाएगी। नहर के पास पंचायत जमीन मुहैया करवाती है, तो वहां ट्यूबवेल लगा दिया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर जलघर में मीठा पानी पहुंच सके। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर केडी अग्रोहा, तरसेम, रमेश, चांदीराम, राजबीर, सुरेश, साहिल, संदीप, रोहतास, प्रवीन आदि मौजूद रहे।