{"_id":"6a36eac6a55a8833c90c2032","slug":"villagers-announce-plans-to-intensify-agitation-for-water-hisar-news-c-21-hsr1020-894730-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ग्रामीणों का पानी के लिए आंदोलन को तेज करने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ग्रामीणों का पानी के लिए आंदोलन को तेज करने का एलान
विज्ञापन
हांसी धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण। ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। चानौत गांव में पेयजल की स्थायी व्यवस्था की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को लगातार 36वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि किसानों के धरने को बदनाम करने की साजिश सरकार को बंद कर समस्या का हल करने की दिशा में काम करना चाहिए। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का हल नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने का एलान किया।
चानौत गांव में धरनास्थल पर हुई सभा को गांव के सभी बिरादरी के लोगों ने संबोधित किया। धरने को संबोधित करते हुए नन्हा धानक व मिरासी मोनू ने कहा कि सरकार हमारी समस्याओं का समाधान करने के बजाय हमें जात-पात में बांट रही है। सरकार ने हमारे धरने को बदनाम करने के लिए कई एजेंट छोड़ रखे हैं। सभी बिरादरी के वक्ताओं ने कहा कि हम एक हैं और एक रहेंगे। धरना कमेटी व अनशनकारियों का कहना है कि उनकी मांग केवल चानौत गांव के लोगों के लिए पीने के पानी की स्थायी व्यवस्था की है। जब तक गांव की इस मूलभूत समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।