फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers angry at not getting 100-yard plots in Narnaund, take out funeral procession of BDPO

Narnaund: 100-100 गज के प्लॉट नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण, BDPO की निकाली शव यात्रा; कार्यालय पर जड़ा ताला

Fri, 19 Jul 2024 06:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 19 Jul 2024 06:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा 2008 में वंचित लोगो को महात्मा गांधी बस्ती योजना के तहत 100 वर्ग गज के प्लॉट देने की कुछ समय पहले घोषणा की थी मगर नारनौंद क्षेत्र में आज तक कोई प्लॉट नहीं दिए गए हैं। इसी बात को लेकर शुक्रवार को आधा दर्जन गांवों के लोग एकत्रित होकर बीडीपीओ ऑफिस पहुंचे थे।

विज्ञापन
Villagers angry at not getting 100-yard plots in Narnaund, take out funeral procession of BDPO
BDPO की शव यात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौंद में शुक्रवार को 100 100 गज के प्लॉट नहीं मिलने के चलते नाराज ग्रामीणों नारनौंद के बीडीपीओ कार्यालय में एकत्रित हुए। उसके बाद उन्होंने नारनौंद के बीडीपीओ कार्यालय से लेकर उपमंडल परिसर तक बीडीपीओ की शव यात्रा भी निकाली। वहां पर ग्रामीणों ने धरना दिया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद ग्रामीणों ने उपमंडल परिसर के गेट पर ताला लगा दिया और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। उसके बाद अधिकारियों ने उन्हें एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है कि उनकी समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा। वहीं जिन गांवों में मनरेगा का कार्य बंद है उन गांव में मनरेगा का कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा।      

विज्ञापन


ग्रामीण सूबे सिंह लोहान, सुरेन्द्र, रामकेश, मोहित, संदीप, अनिल, अजय, ऋषि, अजय, अमन, सूरजमल, भतेरी, जमना, सुमित्रा, सुमन, कमला इत्यादि ने बताया कि उनके पास 50-50 गज जमीन रहने की है। लेकिन उसके बाद उनके तीन-तीन बच्चे शादीशुदा हैं और वह पशु भी रखते हैं तो उनको अपने पशुओं को गलियों में या फिर पंचायत की जमीन पर बांधते थे लेकिन वहां से सरपंच व ग्रामीणों ने उनके पशुओं को खुलवा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी इसी समस्या के चलते कुछ दिन पहले वो लोग हिसार में मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि उनको प्लाट दिए जाएंगे और नारनौंद के बीडीपीओ सत्यवान से मिलने के लिए कहा गया था। वो बीडीपीओ से कई बार मिल चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा 2008 में वंचित लोगो को महात्मा गांधी बस्ती योजना के तहत 100 वर्ग गज के प्लॉट देने की कुछ समय पहले घोषणा की थी मगर नारनौंद क्षेत्र में आज तक कोई प्लॉट नहीं दिए गए हैं। इसी बात को लेकर शुक्रवार को आधा दर्जन गांवों के लोग एकत्रित होकर बीडीपीओ ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान कोई भी अधिकारी उनका मांग पत्र लेने नहीं पहुंचा तो इसके बाद लोगों ने रोष प्रकट करते हुए बीडीपीओ कार्यालय से लेकर उपमंडल परिसर तक बीडीपीओ की शव यात्रा निकाली। उसके बाद उपमंडल परिसर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed