{"_id":"65999306ed551499af08908a","slug":"village-secretary-dies-in-police-custody-hisar-news-c-21-1-hsr1033-295100-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ग्राम सचिव की हत्या या आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ग्राम सचिव की हत्या या आत्महत्या
Sun, 07 Jan 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
ग्राम सचिव रामप्रसाद का फाइल फोटो।
हिसार/बहल। बहल पुलिस की हिरासत में लगभग 24 घंटे रहने के बाद अपने ही घर की दूसरी मंजिल से गिरकर शुक्रवार देर रात ग्राम सचिव रामप्रसाद की मौत हो गई। परिजनों ने अवैध रूप से हिरासत में रखकर पुलिस कर्मियों पर धक्का देकर हत्या का आरोप जड़ा है और वे उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दस्तावेजों की जानकारी मांगी तो रामप्रसाद दूसरी मंजिल से खुद कूद गया और उसकी मौत हो गई। बता दें कि रामप्रसाद के खिलाफ ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड नहीं देने के मामले में इसी साल तीन जनवरी को बहल पुलिस थाना में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद सीआईए भिवानी ने पूछताछ की थी।
बहल पुलिस की हिरासत में लिए गए ग्राम सचिव रामप्रसाद की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत होने से परिजनों में रोष है। पुलिस 5 जनवरी की शाम रिकवरी और पूछताछ के लिए मृतक के गांव आर्य नगर पहुंची थी। वहीं दिनभर आजाद नगर थाना में मृतक के परिजनों और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन परिजन मांगों पर अड़े हैं। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
यह था मामला
मालूम हो कि पुलिस को दी शिकायत में बीडीपीओ बहल ने बताया था कि ग्राम पंचायत बहल, सुरपुरा खुर्द व सोरड़ा कदीम का चार्ज ग्राम सचिव रामप्रसाद बहल के पास था। लेकिन नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने रामप्रसाद पर पंचायत का रिकॉर्ड नहीं दिए जाने का आरोप लगाया था। इस पर प्रशासन द्वारा ग्राम सचिव को निलंबित किया गया था। सरपंच ग्राम पंचायत बहल ने सरकारी धन की गबन का अंदेशा जताया था।
विज्ञापन
पुलिस शाम 7:12 बजे आई और 7.15 बजे रामप्रसाद को उठा कर ले गई
आजाद नगर थाना पहुंचे आर्य नगर निवासी शंकर लाल ने बताया कि भाई रामप्रसाद ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत थे। सीएम विंडो पर शिकायत आने के बाद वे 9 दिसंबर 2022 से निलंंबित चल रहे थे। 3 जनवरी को बहल थाना पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। 4 जनवरी की शाम को बहल थाना पुलिस आर्य नगर स्थित घर से भाई को साथ ले गई। पुलिस ने रामप्रसाद को अवैध तौर पर हिरासत में रखा। शुक्रवार 5 जनवरी को शाम 7:12 बजे बहल थाना पुलिस के 3 से 4 पुलिसकर्मी रामप्रसाद को लेकर घर आए और रिकवरी की बात कही। इसके बाद पूछताछ के बहाने रामप्रसाद को दूसरी मंजिल पर ले गए। कुछ समय बाद करीब 7:15 बजे रामप्रसाद दूसरी मंजिल से गिरता है और पुलिस उसे उठाकर ले जाती है। आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने रामप्रसाद को छत से धक्का दिया, इस कारण उसकी मौत हुई। परिजनों ने स्थानीय मंत्री पर भी षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है।
एसोसिएशन ने कामकाज ठप रखने की दी चेतावनी
ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कुंडू ने कहा कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में कामकाज बंद कर देंगे। कुंडू ने बताया कि घटना का पता चलने पर आजाद नगर थाना पहुंचे और परिजनों से बात की। एसोसिएशन परिजनों के साथ है।
कनाडा से आज गांव पहुंचेगा मृतक का बेटा अमन
शंकरलाल ने बताया कि भाई रामप्रसाद का बेटा अमन कनाडा में रहता है। बेटी संध्या चंडीगढ़ में प्राइवेट जॉब करती है। दुखद समाचार मिलने पर बेटी घर पहुंच गई है और बेटा अमन रविवार तक पहुंच जाएगा। शंकर का कहना है कि शव के बारे में जब पुलिस से पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए तो शव नहीं उठाएंगे।
2018 में बहल में हुई थी पोस्टिंग
जानकारी के अनुसार आर्यनगर निवासी रामप्रसाद 25 जुलाई 2018 को बहल में ग्राम सचिव के पद पर नियुक्ति हुए थे। सीएम विंडो पर आई शिकायत के बाद 9 दिसंबर 2022 को विभाग द्वारा उन्हें सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद 3 सितंबर 2023 को बहल के सरपंच ने राजकीय महिला कॉलेज बहल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम सचिव रामप्रसाद द्वारा रिकॉर्ड न दिए जाने की शिकायत की थी। उस शिकायत पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पुलिस को रामप्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश किए थे। 3 जनवरी को बहल थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था और 4 जनवरी को उसे हिरासत में ले लिया गया था।
खुद छत से कूदा : एसएचओ
बहल के ग्राम सचिव रामप्रसाद के खिलाफ बीडीपीओ बहल विनोद सांगवान की शिकायत पर सरकारी रिकॉर्ड के गबन का केस दर्ज किया था। केस के सिलसिले में पूछताछ के लिए बहल पुलिस ने सचिव को हिरासत में लिया था। सचिव ने पुलिस को बताया कि रिकॉर्ड उसके घर की दूसरी मंजिल पर रखा है। उसके बताए अनुसार पुलिस सचिव को उसके घर ले गई। इसी दौरान वह खुद छत से नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
- सुमित कुमार, एसएचओ, बहल
एएसपी बोले
मृतक के परिजनों ने शिकायत दी है। आजाद नगर थाना प्रभारी को जांच करने के बाद कानून के हिसाब से कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
- राजेश कुमार मोहन, एएसपी, हिसार