Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vikas Murder Case: Witness Wife Retracts Statement in Court, Yet Accused's Bail Rejected

विकास हत्याकांड : अदालत में गवाह पत्नी बयान से पलटी, फिर भी आरोपी की जमानत की खारिज

Sat, 14 Nov 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 14 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Vikas Murder Case: Witness Wife Retracts Statement in Court, Yet Accused's Bail Rejected
हिसार। हांसी के विकास उर्फ भादी हत्याकांड में मृतक की पत्नी नैना देवी के अदालत में अपने बयान से पलटने के बावजूद आरोपी अंकित उर्फ अलोन को राहत नहीं मिली। सेशन जज अलका मलिक की अदालत ने आरोपी की दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

अदालत में पिछली सुनवाई के दौरान नैना देवी ने कहा था कि उसने किसी आरोपी को पति पर हमला करते नहीं देखा। शिकायत के अनुसार नैना देवी ने बताया था कि 2 अगस्त 2022 की रात करीब 2:15 बजे घर का दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनाई दी। खिड़की से देखने पर छह-सात युवक लोहे की रॉड, पाइप और कुल्हाड़ी लेकर दरवाजा तोड़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन

दरवाजा टूटने पर उसका पति विकास गली में भागा तो हमलावरों ने पीछा कर जैन मंदिर के पास उसे घेर लिया। आरोपियों ने पिस्तौल, लोहे की रॉड, पाइप और कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपी 4 अगस्त 2022 से जेल में बंद है। नैना देवी ने 17 अक्तूबर 2026 को गवाही के दौरान कहा था कि उसने किसी आरोपी को पति पर हमला करते नहीं देखा। उसने पहले पुलिस के दबाव में बयान देने की बात भी कही थी। इसी बदली हुई गवाही को आधार बनाकर आरोपी की जमानत मांगी गई।
सरकारी वकील ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज में अंकित अपने साथियों के साथ विकास पर हमला करता दिखाई दे रहा है। अदालत ने माना कि गवाह के बयान का प्रभाव मुकदमे की सुनवाई के दौरान तय होगा। इससे प्रत्यक्षदर्शी के बयान और सीसीटीवी फुटेज जैसे अन्य साक्ष्य समाप्त नहीं होते। इन्हीं तथ्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी की दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दी।

अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता के पहले बयान से पलटने का असर मुकदमे की सुनवाई के दौरान तय होगा। इससे अभियोजन पक्ष के अन्य साक्ष्य अप्रभावी नहीं हो जाते। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अंकित अपने साथियों के साथ मृतक पर हमला करता दिखाई दे रहा है। ऐसे में अन्य साक्ष्यों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके बाद अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed