फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   vijyadasmi hisar, Hisar

आज दशानन का वध करेंगे राम

Tue, 11 Oct 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 11 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
vijyadasmi hisar, Hisar
Ravan - फोटो : Bureau
विजय दशमी के अवसर पर मंगलवार को पांच जगह पर रावण के बड़े पुतलों का दहन होगा। सबसे बड़ा रावण पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में जलाया जाएगा। यहां रावण का करीब 45 फीट ऊंचा पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर दशहरा उत्सव मनाने की तैयारी है। इन पुतलों के दहन के समय किसी तरह का हादसा न हो तथा यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए पुलिस ने प्लानिंग तैयार की है। मुख्य समारोह पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। यहां पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि होंगी।
विज्ञापन

सबसे अधिक भीड़ इसी स्थान पर उमड़ती है। यहां पर अलग-अलग तरह की आतिशबाजी भी की जाएगी। इसके अलावा मुलतानी चौक पार्क में पुतलों का दहन होगा। पटेल नगर, विद्युत नगर तथा कृष्णा नगर में पुतले जलाए जाएंगे। इन स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात होगा। सभी थाना प्रभारी अपने एरिया के आयोजन के लिए ड्यूटी तय करेंगे। मौके पर महिलाओं के खिलाफ अपराध न हो इसके लिए महिला पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। ट्रैफिक पुलिस जरूरत के अनुसार रूट डायवर्ट करेगी। राजकीय कॉलेज मैदान में क्रेन भी उपलब्ध कराई जाएगी। रावण दहन स्थलों पर फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस की गाड़ियां तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed