फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Victory Procession Held in Honor of Government School Students

Hisar News: सरकारी स्कूल की छात्राओं के सम्मान में निकाला विजय जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Victory Procession Held in Honor of Government School Students
सिवानी मंडी की छात्राओं के सम्मान में निकाले गए विजय जुलूस में शामिल विद्यालय स्टाफ और अन्य। - फोटो : 1
सिवानी मंडी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सिवानी स्थित राजकीय पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इसलिए विजय जुलूस निकालकर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

हिंदी प्रवक्ता सरोज पिलानिया ने बताया कि विद्यालय की छात्रा नेहा बादल ने वाणिज्य वर्ग में 500 में से 489 अंक प्राप्त कर ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान पाया। कला वर्ग की छात्रा एकता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि प्रियंका ने वाणिज्य वर्ग में 91 प्रतिशत अंक पाए। उनके विजय जुलूस के दौरान छात्राओं ने डीजे की धुन पर खुशी मनाकर मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक टॉपर नेहा बादल ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। नेहा ने बताया कि नियमित अध्ययन, समय के सही प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता मिली है। उनके पिता अधिवक्ता स्वरूप बादल ने बताया कि उनकी बेटी नेहा शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और उसने मेहनत व अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। बेटी की सफलता पूरे परिवार और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed