फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Verify tenants and servants

किरायेदार व नौकरों का सत्यापन कराएं : एसपी

Tue, 24 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 24 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Verify tenants and servants
हांसी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि घरों में रह रहे किराएदारों, फैक्टरी, होटल, ढाबा इत्यादि पर काम कर रहे व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। क्योंकि कुछ अपराधी किस्म के लोग बाहर से आकर किराए पर रहकर अपराधों को अंजाम देकर भाग जाते हैं। उनका रिकॉर्ड न तो मकान मालिक, ढाबा व होटल मालिक के पास होता और न ही पुलिस के पास होता है। अगर पुलिस के रिकॉर्ड में पहले से जानकारी हो तो अपराधी की पहचान करने व पकड़ने में आसानी हो जाती है। किराएदार व नौकर का सत्यापन करवाने से आपको पता लग जाता है कि कौन व्यक्ति आपके पास किराएदार है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हर समय पोर्टल व सरल केंद्र पर जाकर भी पुलिस सत्यापन करवा सकते हैं।
विज्ञापन


दो युवकों से 22 शराब की बोतल बरामद

हिसार। जिले के भिवानी रोहिला गांव के पास सदर थाना पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों के पास से अधैव रूप से ले जा रही 22 शराब की बोतलें बरामद की। सदर थाना पुलिस ने डोभी निवासी प्रदीप और प्रेम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बालसमंद पुलिस चौकी के उन निरीक्षक सुभाष ने बताया कि सूचना मिली की बालसमंद की तरफ से एक बाइक पर दो युवक अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे है। सूचना के आधार पर भिवानी रोहिला गांव के पास नाकाबंदी कर बाइक सवार युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 22 शराब की बोतल बरामद हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed