फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   VB Jiramji Yojana will become a powerful medium for rural development and worker empowerment

Hisar News: ग्रामीण विकास और श्रमिक सशक्तीकरण का सशक्त माध्यम बनेगी वीबी जीरामजी योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
VB Jiramji Yojana will become a powerful medium for rural development and worker empowerment
बरवाला। वीबी जीरामजी योजना के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से गांव भगाना में कार्यशाला और सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह योजना श्रमिकों, मजदूरों और मेहनतकश परिवारों के कल्याण के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। यह योजना ग्रामीण श्रमिकों, किसानों और गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह ग्रामीण विकास और श्रमिक सशक्तीकरण का सशक्त माध्यम बनेगी। इस विधेयक के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्य जो अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक हों। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिन तक वैधानिक मजदूरी रोजगार गारंटी प्राप्त करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने वाले सभी कार्य विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर स्टैक में शामिल किए जाएंगे जिससे एक मजबूत और एकीकृत राष्ट्रीय फ्रेमवर्क तैयार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना में जल सुरक्षा और जल-संबंधी कार्य, मुख्य ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका से संबंधित कार्य और प्रतिकूल मौसमीय घटनाओं को कम करने वाले कार्य प्राथमिकता में होंगे। इस पहल से देशभर में टिकाऊ, सुदृढ़ और परिवर्तनकारी ग्रामीण परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित होगा। सभी कार्यों की पहचान विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज मय्यड़, सरपंच मोनू, मंडल महामंत्री मनवीर शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक पूनिया, जयवीर पंघाल, राममेहर पंघाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed