फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vaccination of 12 to 14 year old children is gaining momentum in Hisar of Haryana

कोरोना को हराना है: 12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण पकड़ रहा रफ्तार, हिसार में नौ दिन में 6121 बच्चों को लग चुकी वैक्सीन

Sat, 26 Mar 2022 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 09:45 PM IST
सार

परीक्षा के दौर में विद्यार्थी टीके से हिचकिचा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण के केंद्रों में भी इजाफा किया जा रहा है, जो बच्चे टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं उनमें उत्साह देखने को मिला है। 

विज्ञापन
Vaccination of 12 to 14 year old children is gaining momentum in Hisar of Haryana
बच्चे को टीका लगाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोरोना महामारी से बेचने के लिए 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगवाने का अभियान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। पहले दिन दो केंद्रों पर 39 बच्चों ने ही टीका लगवाया था। हरियाणा के हिसार में अभियान के नौ दिन बीत जाने के बाद अब आंकड़ा 6121 तक पहुंच चुका है। हालांकि परीक्षा का दौर चलने से विद्यार्थी टीका लगवाने के लिए हिचकिचा रहे हैं। 
विज्ञापन


अभिभावक भी बच्चों के लेकर टीकाकरण केंद्रों पर आ रहे हैं। 16 मार्च से प्रदेशभर में 12 से 14 साल तक के बच्चों को टीका लगवाने का अभियान की शुरुआत की गई थी। इसी दौरान स्कूलों में बच्चों की परीक्षा भी शुरू हुई। बच्चों की परीक्षा के कारण टीकाकरण केंद्रों पर बच्चे कम रहा है।
विज्ञापन


अभिभावक भी अपने बच्चों को टीका लगवाने में हिचकिचा रहे हैं, वे परीक्षा के दौरान किसी प्रकार कोई खतरा नहीं उठाना चाहते हैं। वहीं नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि परीक्षा के चलते बच्चे टीका लगवाने के लिए नहीं आ रहे। अभियान में तेजी लाने के लिए स्कूल संचालकों से बातचीत की जा रही है। परीक्षा के बाद आंकड़ा बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वॉयल से लगेगी 20 डोज, चार घंटे में हो जाती है एक्सपायर 
डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण का कहना है कि 12 से 14 साल के बच्चों को कोर्बेवैक्स टीका लगाया जा रहा है। जिले में 20 हजार डोज आई है। एक वॉयल में 20 बच्चों को डोज लगेगी। एक बार वॉयल खोलने के बाद अगर किसी को डोज नहीं लगाई तो चार घंटे में वॉयल एक्सपायर हो जाएगी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सामने असमजंस की स्थिति पैदा हो रही है। एक दिन में चार या पांच बच्चे टीका लगवाने के लिए आते हैं तो उनके लिए वॉयल नहीं खोली जाएगी। 

अपील... टीका ही बचाएगा महामारी से 
अग्रसेन कॉलोनी में रहने वाले और अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलने वाले मनोज गर्ग ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। परिवार के सभी दस सदस्यों को कोरोनारोधी टीका लग चुका है। आज 13 साल के बेटे की आठवीं की परीक्षा समाप्त हुई। परीक्षा के बाद बेटे को टीका लगवाने के लिए आया हूं। उनका कहना है कि टीका लगवाने के बाद परिवार के किसी भी सदस्य को कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे भी अपने बच्चों को टीका लगवाए ताकि कोरोना महामारी से बचा जा सकें। 

वहीं, आठवीं कक्षा के छात्र दिव्यम ने बताया कि पहले परीक्षा चल रही थी जिस कारण टीका नहीं लगवाया। अब परीक्षा खत्म हो गई है और टीका लगवाने के लिए आया हूं। टीका लगवाने के बाद किसी प्रकार कोई दिक्कत नहीं हुई है। 

यहां होगा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को टीबी अस्पताल के अलावा राजीव नगर में लॉड बालाजी स्कूल, राजकीय स्कूल पुरानी सब्जी मंडी, आदर्श स्कूल ढाणी श्यामलाल पर 12 से 14 साल के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। 

 

12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण को लेकर केंद्र बढ़ाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों से संपर्क किया जा रहा है। अभी परीक्षा चल रही है जिस कारण बच्चे टीका लगवाने के कारण नहीं आ रहे। - डॉ. तरुण , डिप्टी सीएमओ, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed