फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   urgeon did not join in civil hospital

Hisar News: अवकाश रद्द होने के बाद भी नागरिक अस्पताल में सर्जन ने नहीं किया ज्वाइन

Sun, 19 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
urgeon did not join in civil hospital
हांसी। नागरिक अस्पताल के सर्जन डॉ. मनु ढींगड़ा अवकाश रद्द होने के पांच दिन बाद भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। पांच दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने उनका अवकाश रद्द कर दिया था। जिसके बाद उन्हें ड्यूटी पर वापस लौटने के लिए कहा था। लेकिन आदेश जारी के होने के बाद भी वह ड्यूटी पर नहीं लौटे।
विज्ञापन

उनके ड्यूटी पर नहीं लौटने के चलते नागरिक अस्पताल के एसएमओ ने रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। हालांकि उन्हें ड्यूटी पर लौटने के लिए फिर से रिमांइडर भी भेजा जाएगा। अगर वह ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं तो मामले में स्वास्थ्य विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है। बता दें कि बीते महीने डॉ. मनु ढींगड़ा छह महीने के अवकाश पर गए थे। यह अवकाश बिना वेतन के लिया था। मेल के माध्यम से अवकाश के लिए आवेदन किया था। जिस पर मुख्यालय ने बीते दिनों उनके आवेदन को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए उनके अवकाश को रद्द किया गया है। अभी नागरिक अस्पताल में 11 पदों पर केवल तीन ही चिकित्सक तैनात हैं। जिसमें से एक चिकित्सक डॉ. संजय वर्मा को बीते दिनों जिला उप सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। वह सप्ताह में दो दिन हांसी के नागरिक अस्पताल में सेवाएं देंगे, बाकी दिन जिलास्तर के टीबी अभियान का कार्यभार संभालेंगे। अन्य दो चिकित्सक डॉ. कामिद मोंगा व डॉ. सुरेंद्र के सहारे अस्पताल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की कमी के चलते अस्थायी तौर पर हिसार, नारनौंद के नागरिक अस्पताल के साथ आसपास के सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर काम चलाया जा रहा है।



डॉ. मनु ढींगड़ा के अवकाश के आवेदन को मुख्यालय ने रद्द कर दिया था। उन्हें रिमांइडर भेजा जाएगा।इस बारे में रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। - डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed