फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   uproar over illegal religious walls demolished

अवैध निर्माण को लेकर बजरंग दल का हंगामा, भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची, निर्माण को करवाया ध्वस्त

Mon, 05 Jul 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
uproar over illegal religious walls demolished
हांसी (हिसार)। तोशाम रोड पर स्थित नई ऑटो में मार्केट में कुछ लोगों द्वारा एक धार्मिक स्थल का निर्माण करने पर हंगामा हुआ। किसी प्रकार से अप्रिय घटना ना घटित हो, इसे लेकर भारी पुलिस बल पहुंचा और चल रहे निर्माण कार्य को लेकर पुलिस ने कागजात मांगे। किसी प्रकार से कागजात न दिखाने पर पुलिस ने कब्जे को हटवाने के आदेश दिए। उसी समय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से बन रहे धार्मिक स्थल की दीवारों को गिरा दिया।
विज्ञापन

वहीं बजरंग दल के संयोजक कृष्ण गुज्जर ने आरोप लगाया कि अवैध रूप से निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ हमने शहर थाने में शिकायत दी है। कृष्ण गुज्जर ने कहा कि जीटी रोड व अन्य क्षेत्रों में पहले कुछ समुदाय के लोग नीले झंडे लगाते हैं और उसके बाद अवैध रूप से वहां धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों के पास पैसों की फंडिग कहां से हो रही हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं कि जो लोग अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहे हैं, इनका क्या मकसद हैं और उनके पास यह पैसा कहां से आ रहा था।
विज्ञापन

एडिशन एसएचओ सिटी थाना सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत आई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर निर्माण करने वालों से कागजात मांगे। वे कोई कागजात नहीं दिखा पाए। यह सरकारी जमीन है। अवैध निर्माण हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed