फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uproar among patients over non-performance of eye operations in civil hospital

Hisar News: नागरिक अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन न होने पर मरीजों का हंगामा

Tue, 12 Dec 2023 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 12 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Uproar among patients over non-performance of eye operations in civil hospital
हिसार। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को आंखों के ऑपरेशन न होने पर मरीजों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक ऑपरेशन थिएटर के बाहर मरीज और तीमारदार डटे रहे। इसके बाद सभी पीएमओ डॉ. रत्ना भारती से मिले। पीएमओ मरीजों के साथ ऑपरेशन थिएटर के बाहर पहुंची और नेत्र रोग विशेषज्ञ से बातचीत की। अस्पताल की एकमात्र नेत्र रोग विशेषज्ञ ने कहा कि ब्लेड न होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।इसके बाद पीएमओ ने मरीजों को आश्वासन दिया कि जल्द ही ऑपरेशन के लिए जरूरी सामान आ जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह आधा दर्जन से अधिक मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर बुलाया गया। ऑपरेशन से पहले मरीजों की आंखों में दवाइयां भी डाली गई। इसके बाद उनको इंतजार करने के लिए कहा गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सरगम ऑपरेशन करने के लिए थिएटर पहुंची। अंदर जाने के बाद चिकित्सक को पता चला कि ऑपरेशन करने वाले ब्लेड नहीं है। 12 बजे तक मरीज ऑपरेशन का इंतजार करते रहे। इसके बाद मरीजों और उनके तीमारदारों को बताया गया कि सामान न होने की वजह से ऑपरेशन नहीं हो सकते। इस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पहले आया था तब चिकित्सक नहीं थी
सदलपुर गांव निवासी दलीप ने बताया कि आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत है। नागरिक अस्पताल में चिकित्सक को दिखाया तो ऑपरेशन की तारीख दी थी। आठ दिसंबर को ऑपरेशन करवाने के लिए आया तो पता चला कि ऑपरेशन करने वाली चिकित्सक छुट्टी पर है। मंगलवार को दोबारा से अस्पताल बुलाया गया। ऑपरेशन करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि सामान न होने के कारण ऑपरेशन नहीं होगा। जब सामान नहीं है तो ऑपरेशन के लिए मरीजों को क्यों बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ को सामान की जानकारी नहीं, आंखों में दवा डाल छोड़ा
सूर्य नगर के रहने वाले बीरंत ने बताया कि नागरिक अस्पताल के कुछ समय पहले नेत्ररोग विशेषज्ञ को दिखाया। चिकित्सक ने जांच के बाद मंगलवार को ऑपरेशन के लिए बुलाया था। सुबह ऑपरेशन करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे गए। ऑपरेशन करने से पहले आंखों में दवाई भी डाली गई थी। कुछ समय बाद बोले सामान न होने के कारण ऑपरेशन नहीं होगा। बाद में नई तारीख देने को कहा।

आंखों के ऑपरेशन के दौरान जिस सामान की जरूरत होती है अगर वह नहीं है तो जल्द उसकी व्यवस्था कर दी जाएगी। मरीजों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -

डॉ. रत्ना भारती, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article