फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uproar against garbage collection in Hisar: Striking women employees clash with police, alleging abuses

हिसार में कचरा उठान के विरोध में हंगामा: हड़ताली महिला कर्मचारियों की पुलिस के साथ झड़प, गाली-गलौज के आरोप

Thu, 10 Sep 2026 01:26 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 10 Sep 2026 01:26 PM IST
सार

हिसार में कचरा उठान व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों का विरोध लगातार जारी है। हड़ताल के बीच निगम प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कचरा उठान करवाया जा रहा है। इसी को लेकर कई स्थानों पर विरोध की स्थिति सामने आ रही है।

विज्ञापन
Uproar against garbage collection in Hisar: Striking women employees clash with police, alleging abuses
कचरा उठान के विरोध में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार शहर के अर्बन एस्टेट में नगर निगम के कचरा उठान कार्य को लेकर वीरवार को जमकर हंगामा हुआ। कचरा उठान का विरोध कर रही हड़ताली महिला कर्मचारियों की निजी एजेंसी के माध्यम से काम कर रही महिला कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हड़ताली महिला कर्मचारियों पर काम कर रही महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप लगा। एक महिला कर्मचारी का दुपट्टा छीन लिया। 

विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम की ओर से शहर में कचरा उठान व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निजी एजेंसी के कर्मचारियों से काम करवाया जा रहा है। इसी दौरान अर्बन एस्टेट क्षेत्र में करीब 15 हड़ताली महिला कर्मचारी मौके पर पहुंच गईं और कचरा उठाने के कार्य का विरोध करने लगीं। उन्होंने काम कर रही निजी एजेंसी की महिला कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर गालियां दी। पहले पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर महिलाएं नहीं मानी तो इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही हड़ताली महिला कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया। कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और हिरासत में ली गई महिलाओं को अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरा उठान को लेकर लगातार विरोध
शहर में कचरा उठान व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों का विरोध लगातार जारी है। हड़ताल के बीच निगम प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कचरा उठान करवाया जा रहा है। इसी को लेकर कई स्थानों पर विरोध की स्थिति सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed