फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Unknown people uprooted the foundation stone of the public platform laid by Minister of State Anoop Dhanak in village Hasangarh

हिसार: सार्वजनिक चबूतरे पर लगाया राज्यमंत्री का शिलान्यास पत्थर उखाड़ा, केस दर्ज

Fri, 03 Jun 2022 04:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना मंडी/बरवाला, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना मंडी/बरवाला, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 04:09 AM IST
सार

बीडीपीओ अशोक कुमार ने बरवाला थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
Unknown people uprooted the foundation stone of the public platform laid by Minister of State Anoop Dhanak in village Hasangarh
राज्यमंत्री का शिलान्यास पत्थर उखाड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार के गांव हसनगढ़ में राज्यमंत्री अनूप धानक की ओर से लगाए सार्वजनिक चबूतरे का शिलान्यास पत्थर अज्ञात लोगों ने उखाड़ दिया। पुलिस ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। इससे पहले 16 मई को गांस सरसाना में राज्यमंत्री का विकास पत्थर उखाड़ा गया था।

विज्ञापन


गांव हसनगढ़ में राज्यमंत्री ने अखाड़े में विकास कार्य के लिए ग्रांट प्रदान की थी। इसके बाद अखाड़े के गेट पर विकास कार्य का पत्थर लगाया गया था। बुधवार को विकास कार्य का पत्थर किसी ने उखाड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार व ग्राम सचिवों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बीडीपीओ अशोक कुमार ने बरवाला थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। बता दें 16 मई को राज्यमंत्री अनूप धानक ने हलका उकलाना के गांव सरसाना में विकास कार्यों में सार्वजनिक चबूतरे का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के कुछ समय बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा विकास कार्य के पत्थर को उखाड़ कर एक पेड़ के नीचे रख दिया था। यह पूरा मामला सोशल मीडिया वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed