{"_id":"65c542e3ff881ee2650a33d9","slug":"universities-and-colleges-will-share-the-achievements-of-promising-students-on-social-media-hisar-news-c-21-hsr1020-317186-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: होनहारों की उपलब्धियां को विश्वविद्यालय व कॉलेज करेगा सोशल मीडिया पर साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: होनहारों की उपलब्धियां को विश्वविद्यालय व कॉलेज करेगा सोशल मीडिया पर साझा
Fri, 09 Feb 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
हिसार। कॉलेज व विश्वविद्यालय अब सामाजिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, खेल व अन्य किसी भी क्षेत्र में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करेंगे। इसके लिए संस्थानों में सोशल मीडिया देखने वाले एक प्राध्यापक की नियुक्ति की जाएगी, जिसे सोशल मीडिया मास्टर कहा जाएगा। इसको लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से पत्र जारी किए गए हैं। अब कॉलेज या विश्वविद्यालय में सोशल मीडिया का ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज व विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पत्र जारी किया है। इसके तहत कॉलेजों व विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले होनहोरों की गतिविधियों जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस सहित विद्यार्थियों की दिनचर्या तक को शामिल करना होगा। इन सभी मेधावियों की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर साझा करने की जिम्मेदारी सोशल मीडिया मास्टर की होगी जो विश्वविद्यालय या कॉलेज की तरफ से नियुक्त किया जाएगा। विभाग ने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए लिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से कॉलेज, विश्वविद्यालय और विद्यार्थी की उपलब्धियां उजागर की जाएंगी।
इंपीरियल कॉलेज में होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर साझा किया जाता रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से पत्र मिलने के बाद अब इसे नियमित किया जाएगा। इससे दूसरे विद्यार्थी भी प्रोत्साहित होंगे और उनकी तरह बनने की कोशिश भी करेंगे। - डॉ. सत्य सुरेंद्र सिंगला, डॉयरेक्टर इंपीरियल कॉलेज, हिसार।