फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Units of Agroha Dham temples will be built abroad, will be beautified

अग्रोहा धाम के मंदिरों की विदेशों में बनेंगी इकाईयां, होगा सुंदरीकरण

Mon, 05 Jul 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Units of Agroha Dham temples will be built abroad, will be beautified
अग्रोहा। अग्रोहा धाम के मंदिर अब विदेशों में भी चर्चित रहेंगे। विदेशों में इकाईयां बनाई जाएगी। साथ ही करोड़ों की लागत से मंदिरों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस मसले को लेकर अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की एक अहम बैठक अग्रोहा धाम अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की जानकारी, अग्रोहा धाम का लेखा-जोखा, अग्रोहा धाम में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी व आगे जो भी निर्माण कार्य होने हैं, उस पर विचार किया गया।
विज्ञापन

अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम सब का धाम है। अप्पू घर के अंदर नए राइडर लगाकर विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा भव्य एसी भवन व हॉल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में स्वरूप चंद सिंगला पंजाब, महावीर गुप्ता मुंबई, सुरेंद्र अग्रवाल गंगानगर, हरपत राय टाटिया राजस्थान, जय गोपाल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल दिल्ली, चूड़िया राम गोयल टोहाना, पवन अग्रवाल आगरा, विष्णु गोयल मध्य प्रदेश, ब्रह्मानंद गोयल भट्टू, रामनिवास गर्ग फतेहाबाद, राजीव गुप्ता व साहिल गोयल कैथल, ईश्वर गोयल जींद, राजेश सातरोडिया भिवानी, पवन गर्ग हिसार, घीसाराम गोयल आदमपुर, ऋषि बुडाकिया, अशोक गुप्ता, रमन बंसल, दीपक अग्रवाल, राहुल जैन रोहतक, निरंजन गोयल, रतन गर्ग, एडवोकेट सचिन सिंगला, मोहित बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रोहा धाम में बनेगा खाटू श्याम मंदिर
अग्रोहा धाम में खाटू श्याम मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा व सत्संग भवन बनाया जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि देश के हर राज्यों के साथ-साथ विदेशों में वैश्य समाज के व्यक्तियों को अग्रोहा धाम से जोड़ा जा रहा है। अग्रोहा धाम की इकाईयों का गठन विदेशों में भी किया जाएगा। देश के कोने-कोने में अग्रोहा धाम के भवन बनाने के लिए निर्माण समिति का गठन किया जाएगा, जो देश के हर राज्यों में जमीन खरीद कर भवन निर्माण का कार्य स्थानीय समाज के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed