फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Unhappy with the postmortem report, the relatives did not pick up the dead body of the missing teenager for four days, suspected of rape and murder, today the relatives will take a decision

Hisar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नाखुश परिजनों ने नहीं उठाया चार दिन से लापता किशोरी का शव , दुष्कर्म कर हत्या का शक, आज परिजन लेंगे फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Unhappy with the postmortem report, the relatives did not pick up the dead body of the missing teenager for four days, suspected of rape and murder, today the relatives will take a decision
हिसार। जिले के एक गांव में किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के चार दिन बाद जलघर में मिले किशोरी के शव मामले में रविवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव उठाने से इंकार कर दिया। परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों की रिपोर्ट से नाखुश थे। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने कहा कि किशोरी की मौत 96 घंटे पहले हुई है जबकि परिजनों का कहना है कि हमें आशंका है कि एक दिन पहले हत्या कर शव को जलघर में फेंका। वे शव का दोबारा से मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम की मांग कर रहे थे। देर शाम तक परिजन शवगृह के बाहर डटे हुए थे। डीएसपी अशोक कुमार ने परिजनों से बातचीत की लेकिन, परिजन राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के शवगृह के बाहर एकत्रित मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि 29 नवंबर को आजाद नगर थाना में गांव के एक युवक के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसला कर भागा ले जाने का केस दर्ज कराया था। इसके बाद से किशोरी की पूरे गांव में तलाश कर रहे थे। हर दिन गांव के जलघर और आसपास के एरिया में उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। जलघर में उस समय 4 से 5 फुट तक पानी था, अगर, शव उसके अंदर होता तो दिखाई दे जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा
रविवार दोपहर बाद किशोरी के शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। टीम में डॉ. सुनील, डॉ. पुनीत और डॉ. पूनम शामिल थी। टीम ने पुलिस और परिजनों को बताया कि किशोरी की मौत करीब 96 घंटे पहले हुई है और विसरा जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। परिजन और ग्रामीण चिकित्सकों की रिपोर्ट से नाखुश दिखाई दिए और शव उठाने से इंकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि हमें शक है कि एक दिन पहले ही बेटी की हत्या कर शव को जलघर में फेंका है। चार दिन पहले शव जलघर में फेंका होता तो शव पानी के ऊपर आ जाता।
पहले कहा था 10-12 घंटे पहले हुई है मौत
परिजनों को कहना है कि आजाद नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को शव मिलने के बाद पुलिस और चिकित्सक मौके पर पहुंचे थे। उस समय चिकित्सक ने शव को देखने के बाद कहा था कि 10 से 12 घंटे पहले की किशोरी की मौत हुई है।

नागरिक अस्पताल के शवगृह में चिकित्सक बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। विसरा जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सदानंद, आजाद नगर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed