फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Under the influence of alcohol, the youths beat the hotel owner and the servants and ransacked the spot.

शराब के नशे में युवकों ने होटल मालिक और कारिंदें को पीटा और तोड़फोड़ कर मौके से फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Under the influence of alcohol, the youths beat the hotel owner and the servants and ransacked the spot.
हिसार। दिल्ली बाईपास पर भानू चौक के नजदीक होटल संचालक और कारिंदे को शराब के नशे में छह युवकों ने पीटा। इसके अलावा होटल में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल जगदीश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में सोरखी गांव के रहने वाले 62 वर्षीय जगदीश ने बताया कि भानू चौक के पास एक होटल पर नौकरी करता हूं। 7 जुलाई की रात को होटल पर मौजूद था। इस दौरान होटल संचालक प्रदीप और उनके पिता आजाद सिंह भी वहीं पर थे। देर रात को करीब छह युवक बाइकों पर सवार होकर आए। सभी शराब के नशे में थे। उन्होंने खाना खाया और आपस में झगड़ा करने लगे। हम तीनों ने बीच बचाव कर छुड़वा दिया। इसके बाद वे पैदल चले गए। रात करीब 3 बजे झगड़ा करने वाले युवक डंडे लेकर आए। मैं होटल के बाहर चारपाई पर सो रहा था। आते ही हमला कर दिया। इसके बाद होटल में तोड़फोड़ की और आजाद से मारपीट की। सदर थाना पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ कर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed