{"_id":"699cacae734da85b8f06d7a1","slug":"umras-team-wins-the-national-kabaddi-competition-hisar-news-c-21-hsr1020-817210-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में उमरा की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में उमरा की टीम विजेता
विज्ञापन
हिसार के गांव बिठमड़ा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी।
हिसार। बिठमड़ा गांव में रविवार को नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। नेशनल कबड्डी 35 किग्रा वर्ग में फौजी स्पोर्ट्स एकेडमी उमरा प्रथम और हंसावाला, फतेहाबाद द्वितीय रहा। 45 किग्रा वर्ग में पाबड़ा प्रथम तथा बैजलपुर द्वितीय रहा। सर्कल कबड्डी 42 किग्रा वर्ग में बिठमड़ा प्रथम और संडील द्वितीय रहा।
मनकुश श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए, जबकि अंकुश और मनीष संयुक्त रूप से श्रेष्ठ रेडर रहे। प्रतियोगिता में 50 टीमों ने पंजीकरण कराया था। मुख्य अतिथि संजय, रविंदर धतरवाल और राममेहर बिठमड़ा ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। विजेताओं को दो पंखे पुरस्कार स्वरूप भेंट किए गए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि मास्टर रामफल शर्मा, जगदीश मेहरा, बानी पहलवान और कुलदीप सहरावत ने विजेताओं को सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका धोला, राजेश और मानिक जागलान ने निभाई। आयोजन नरेंद्र पहलवान, जीतू पहलवान, प्रदीप पहलवान और सोनी पहलवान सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों की देखरेख में संपन्न हुआ।