फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uma Bharti will come in Hisar on 11th April, Hisar

केंद्र सरकार की योजनाओं पर फीडबैक लेंगी उमा भारती

Sat, 08 Apr 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 08 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Uma Bharti will come in Hisar on 11th April, Hisar
केंद्रीय मंत्री उमा भारती

केंद्रीय मंत्री उमा भारती 11 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं पर फीडबैक लेंगी। करीब एक हजार कार्यकर्ताओं को शीशमहल में संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाएंगी। उमा भारती भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध जनों से भी विमर्श कर सरकार के बारे में राय जानेंगी।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से 6 से 14 अप्रैल तक स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। जिन लोकसभा में भाजपा के सांसद नहीं, वहां केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करने जाएंगे। इसमें हिसार लोकसभा के लिए 11 अप्रैल का दिन तय हुआ है, जिसमें केंद्रीय मंत्री उमा भारती संबोधित करने आएंगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री उमा भारती हिसार प्रवास कार्यक्रम में करीब पांच घंटे यहां रहेंगी। सुबह साढे़ 11 बजे शीशमहल में पहुंचेगी। दोपहर करीब दो बजे डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर लंच कार्यक्रम रहेगा। तीन बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से रूबरू होंगी। साढे़ तीन बजे रेस्ट हाउस में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। साढे़ चार बजे बालसमंद रोड स्थित लीलावती पैलेस में शहर के प्रबुद्धजनों डॉक्टर, साइंटिस्ट, प्रोफेसर, व्यापारी, उद्योगपतियों सहित अन्य वर्गों के साथ मंथन करेंगी, जिसमें सरकार की नीतियों पर फीडबैक लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेंगे मौजूद
समारोह में प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, उचाना विधायक प्रेमलता, बवानीखेड़ा विधायक विशंभर वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूूनिया, महामंत्री सुुजीत कुमार, आशा रानी खेदड़, सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।


यह जानकारी देंगे
भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम में भीम एप की जानकारी भी देंगे। डिजिटल इंडिया के तहत लांच किए गए इस एप को डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। इस कारण अंबेडकर जयंती के मौके पर इसे प्रचारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed