{"_id":"5fe8c8c28ebc3e3b6e55c63b","slug":"uklana-nagar-palika-election-79-2-voter-cast-their-vote-hisar-news-rtk5882826153","type":"story","status":"publish","title_hn":"उकलाना नपा चुनाव : 79.2 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उकलाना नपा चुनाव : 79.2 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
विज्ञापन
उकलाना में मतदान करने के बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ राज्यमंत्री अनूप धानक।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उकलाना नगर पालिका के चेयरमैन और पार्षद पदों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। इस दौरान 79.2 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अब 30 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।
बता दें कि नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए 11 प्रत्याशी और 13 वार्डों में पार्षद पदों के लिए 43 प्रत्याशी मैदान में हैं। शहर में मतदाताओं की कुल संख्या 13684 हैं।
सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान
मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। इससे पहले सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोलिंग करवाई गई। मतदान को लेकर युवा से लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखने को मिला। पुरुषों के साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। काफी संख्या में युवाओं ने पहली बार अपने मत का इस्तेमाल किया, जो काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
दिन चढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर बढ़ी भीड़
चूंकि सुबह काफी ठंड थी, जिस कारण लोग भी कम संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मगर जैसे-जैस दिन चढ़ा और मौसम गर्म हुआ, ठीक वैसे ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने वालों की संख्या भी बढ़ी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले दो घंटों में सिर्फ 15 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने वोट डाले।
यूं चला वोटिंग का सिलसिला
समय-मतदान (प्रतिशत में)
सुबह 10 बजे-15
दोपहर 12 बजे-35
दोपहर 3 बजे-62
शाम 4 बजे-68
शाम 5 बजे-74
चेयरमैन के लिए पहली बार हुआ सीधा चुनाव
इस बार एक खास बात यह रही कि चेयरमैन पद के लिए सीधा चुनाव हुआ। इस पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। यह पद सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का भी मुद्दा बना हुआ है।
राज्यमंत्री ने परिवार सहित किया मतदान
पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक दोपहर 12 बजे अपनी माता, पत्नी, बेटे, भाई, भाभी के साथ अपने आवास से बूथ नंबर 11 पर मतदान करने पहुंचे। राज्यमंत्री ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ बूथ नंबर 11 पर जाकर मतदान किया। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा प्रत्याशी महेंद्र सोनी को अपना समर्थन देने जा रही है और निश्चित रूप से महेंद्र सोनी इस चुनाव में विजयी होंगे। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के प्रबंध चाक-चौबंद किए गए थे।