फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Devotees eyes welled up with tears upon hearing the Do Roti Sanware devotional song.

Hisar News: दो रोटी सांवरे भजन सुन छलक उठीं श्रद्धालुओं की आंखेंं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees eyes welled up with tears upon hearing the Do Roti Sanware devotional song.
आदमपुर जय मां दुर्गा मंडल मे भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका खुशबू 
आदमपुर। मंडी आदमपुर के क्लॉथ मार्केट मैदान में आयोजित 16वें विशाल नवरात्र महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में वृंदावन की भजन गायिका खुशबू राधा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। उनके ‘घर से मैं लाया दो रोटी सांवरे, माना ये काफी ना होगी सांवरे...’ भजन को सुनकर पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं की आंखें छलक उठीं।
विज्ञापन

जय मां दुर्गा सेवा मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सिरसा के समाजसेवी सतीश गोयल, गौरव बंसल और नवीन बंसल ने संयुक्त रूप से ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

खुशबू राधा ने ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’, ‘माता जिनको याद करे वो किस्मत वाले होते हैं’, ‘मोहन से दिल क्यों लगाया है’ और ‘मैं बनके मोर नाचूंगी, मैया का जगराता है’ सहित कई भजन सुनाए। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। आयोजन मंडल ने अतिथियों को माता की चुनरी ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंगलवार को महोत्सव के समापन पर मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण के बाद नहर पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed