फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drop in day and night temperatures; rain expected towards the end of the month

Hisar News: दिन और रात के तापमान में गिरावट, महीने के अंत में बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Drop in day and night temperatures; rain expected towards the end of the month
हिसार। प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश और लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, अक्तूबर के अंत तक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां होने के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे था। रोहतक को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री या इससे अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। गुरुग्राम में रात का तापमान 15.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल दिन हल्के गर्म और रातें ठंडी रहेंगी। 24 अक्तूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी और अरब सागर, दोनों में कम दबाव के क्षेत्र बनेंगे। साथ ही, 29 या 30 अक्तूबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इनके प्रभाव से महीने के अंत में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed