{"_id":"5f11e0da8ebc3e74a90b706b","slug":"ug-and-pg-admission-date-extented-in-gju-last-date-27-july-hisar-news-rtk564501298","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू में यूजी और पीजी में दाखिले के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई, 27 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू में यूजी और पीजी में दाखिले के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई, 27 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन -
विज्ञापन
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब बीफार्मा और बीटेक को छोड़कर अन्य ग्रेजुएशन के सभी कोर्सों में विद्यार्थी 27 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों में आवेदन के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर चार अगस्त कर दी गई है। उम्मीद है कि सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आने के बाद हरियाणा बोर्ड भी जल्द ही विद्यार्थियों का परिणाम जारी करेगा और विद्यार्थियों को दाखिले के लिए आवेदन करने में आसानी होगी। बता दें कि कोरोना संकट के चलते पहली बार विवि में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। सभी कक्षाओं में दाखिला मेरिट के आधार पर होगा।
बीएससी-एमएससी सहित विभिन्न कक्षाओं में ले सकेंगे दाखिले
विश्वविद्यालय में यूजी के ड्यूअल डिग्री के बीएससी कोर्सों और एमए, एमएससी, एमकॉम सहित विभिन्न पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। 12वीं के विद्यार्थियों का परिणाम नहीं आने के चलते काफी संख्या में विद्यार्थी अभी तक भी दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए। ऐसे में शुक्रवार को विवि प्रशासन ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी।
विज्ञापन
वर्जन
कोविड संकट के चलते विद्यार्थियों को लगातार परेशानी आ रही है। ऐसे में हमने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिलों के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई है। यूजी में दाखिले के लिए विद्यार्थी 27 जुलाई तक और पीजी में चार अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति जीजेयू