फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths snatched the mobile from the person, chased and fled leaving the bike

Hisar News: दो युवकों ने व्यक्ति से छीना मोबाइल, पीछा किया तो बाइक छोड़ भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two youths snatched the mobile from the person, chased and fled leaving the bike
हिसार। शहर के सेक्टर-15 में बुधवार शाम को बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिया। फोन छीनने वाले व्यक्ति ने जब आरोपियों का पीछा किया तो वे नवदीप कॉलोनी में अपनी बाइक छोड़ भाग निकले। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ छीना-झपटी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पटेल नगर के रजत ने बताया कि शाम करीब 7.40 मिनट पर स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-15 में गया था। जब पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजन लाल की कोठी के पास पहुंचा तो बेटी का फोन आ गया। स्कूटी रोककर बात कर रहा था कि बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारकर मोबाइल छीन फरार हो गए। इसके बाद उसने उनका पीछा किया तो नवदीप कॉलोनी में गुर्जर धर्मशाला के पास आरोपी बाइक छोड़ भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed