{"_id":"6a3ed4dcd15d778c660e4c34","slug":"two-youths-snatched-an-elderly-womans-gold-chain-and-earrings-hisar-news-c-21-hsr1005-898685-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो युवकों ने बुजुर्ग महिला की सोने की चेन और कानों के झुमके छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो युवकों ने बुजुर्ग महिला की सोने की चेन और कानों के झुमके छीने
विज्ञापन
हिसार। नवदीप कॉलोनी में शुक्रवार सुबह दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन और कानों के झुमके छीन लिए। आजाद नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि सोने की चेन व झुमके की कीमत करीब साढ़े 5 लाख रुपये है। दोनों सीटीवी फुटेज में संदिग्धों के चेहरे नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में नवदीप कॉलोनी सियाराम नगर की रहने वाली 71 साल की विद्या देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे वह घर से घूमने व पक्षियों को डालने के लिए निकली थी। वह पूर्व डिप्टी मेयर जयवीर गुर्जर के फार्म हाउस के पास पक्षियों को दाना डाल रही थी। इसी बीच दो युवक बाइक पर आए। उनमें से एक युवक ने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली और दूसरे युवक ने उसकी 3 तोले की सोने की चेन और एक तोले के झुमके निकाल लिए।
इसके बाद आरोपी बाइक पर बैठकर भाग गए। उसकी नजर कमजोर है तो वह बाइक का नंबर नहीं देख सकी। विद्या देवी के पति शेर सिंह का देहांत हो चुका है। वह शिक्षा विभाग से बतौर हेडमास्टर सेवानिवृत्त हुए थे। विद्या देवी का बेटा कृष्ण कुमार शिक्षा विभाग में बतौर डीपी कार्यरत है।