फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths convicted of sexually assaulting two children, sentencing on 23rd

Hisar News: दो बच्चों के यौन प्रताड़ना मामले में दो युवक दोषी, सजा 23 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two youths convicted of sexually assaulting two children, sentencing on 23rd
हिसार। 10 और 11 साल के दो बच्चों के साथ यौन प्रताड़ना करने के दो अलग-अलग मामलों में हिसार के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने शुक्रवार को दो युवकों को दोषी करार दिया है। अदालत दोनों को 23 सितंबर को सजा सुनाएगी। एक युवक एक मामले में आरोपी था। वहीं दूसरा युवक दोनों ही मामलों में आरोपी था। दोनों युवक पीड़ितों के पड़ोसी है।
विज्ञापन


हांसी महिला थाना पुलिस ने 19 सितंबर 2021 को दोनों एफआईआर दर्ज की थी। पहले मामले में 11 वर्षीय पीड़ित ने बताया कि घटना के समय वह पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। जून 2021 में वह क्रिकेट खेल रहा था तो दो युवक उसको झाड़ियों में ले गए और उसके साथ गलत हरकत की। इसके काफी दिन बाद उसने घटना परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसको पुलिस के पास ले गए और यह मामला दर्ज करवाया। इसी प्रकार 10 वर्षीय पीड़ित बच्चे ने बताया कि जुलाई 2021 को एक युवक ने उसको टॉफी का लालच दिया और उसको झाड़ियों में ले गया और कुकर्म कर उसकी मोबाइल से अश्लील फोटो ले ली। इसके बाद उसने उसको ब्लैकमेल किया और धमकियां दीं। बाद में उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो वे उसको पुलिस के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed