फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two workers working on the tandoor were injured due to bee stings

Hisar News: जीजेयू में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल के पास मधुमक्खियों के काटने से तंदूर पर काम कर रहे दो कारिंदे घायल

Tue, 11 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 11 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two workers working on the tandoor were injured due to bee stings
हिसार। जीजेयू में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल के पास मधुमक्खियों के काटने से वहां तंदूर पर काम कर रहे दो कारिंदे घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिये जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, मधुमक्खियों के हमला करने से मौके पर अफरा-तफरा का माहौल हो गया।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती नेपाल निवासी गणेश ने बताया कि वह यहां प्रेम नगर में रहता है और शादी समारोह में तंदूर पर काम करता है। ठेकेदार ने जीजेयू में राष्ट्रपति कार्यक्रम के लिए खाने का ठेका लिया हुआ है। वह सुबह करीब 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर में खाना बनाने के लिए तंदूर जला रहे थे। तंदूर जलाते समय धुआं उठने से पास में एक पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियां उड़ने लगी और लोगों को काटने लगी। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उसे भी काट लिया। आपातकालीन कक्ष में भर्ती एक मिल गेट एरिया निवासी कृष्ण ने बताया था कि वह भी मौके पर काम कर रहा था और उसे भी मधुमक्खियों ने शिकार बना लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed