{"_id":"64b82cda801206c211037fd6","slug":"two-people-injured-in-od-car-and-tractor-collision-hisar-news-c-21-hsr1005-181573-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ओडी कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ओडी कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो लोग घायल
Thu, 20 Jul 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
अग्रोहा। पेड़ में टकराने से क्षतिग्रस्त ओडी कार।
अग्रोहा। भूना मोड़ के समीप एक ओडी कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे में क्षतिग्रस्त ओडी कार में गोरखपुर से पानी के हौद में गिरे दो साल के बच्चे को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, उसे भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को दिए बयान में फतेहाबाद जिले के गोरखपुर निवासी 60 वर्षीय मेनपाल ने बताया कि उसका 2 वर्षीय पोता देव खेलते समय घर में बने पानी के हौद में गिर गया। उसे गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ला रहे थे तो रास्ते में भूना मोड़ के समीप कार के आगे अचानक बाइक आ गई। बाइक को बचाते समय कार का संतुलन बिगड़ गया। इससे कार की सामने से आ रहे ट्रैक्टर के साथ भिड़ंत हो गई और इसके बाद कार पेड़ से टकराई। इसे हादसे में वह और उसकी पुत्रवधू 32 वर्षीय सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया। वहीं दो वर्षीय बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. बलिंदर सिंह ने बताया कि घायल बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो वर्षीय बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घायल बुजुर्ग के बयान दर्ज कर लिए हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।