फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two parties fight in Dobhi, more than ten injured

Hisar News: डोभी में दो पक्षों में मारपीट, दस से अधिक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight in Dobhi, more than ten injured
बालसमंद। जिले के डोभी गांव में बुधवार को आपसी कहासुनी में दो पक्ष आपस में भीड़ गए, जिससे करीब दस लोग घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव निवासी कृष्ण शीशम के पेड़ की लकड़ी लेकर आए थे और उसे गली में उतार रहे थे। इसी दौरान दलबीर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके घर के पीछे की गली में लकड़ी न उतारी जाए। दोनों पक्षों के घरों के पिछली तरफ गली है। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते लात-घूंसे और ईंटें चलने लगीं, जिससे कृष्ण, दलबीर समेत दोनों पक्षों के 10 लोग लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार डोभी गांव के कृष्ण शीशम के पेड़ की लकड़ी लेकर आए थे। जब कृष्ण गांव की गली में लकड़ी उतार रहे थे तभी दलबीर आए और बोले हमारे घर के पीछे की गली में लकड़ी मत उतारो। दोनों परिवारों के घरों के पीछे की तरफ गली लगती है। घर के मुख्य गेट के सामने इन परिवारों का विवाद नहीं हुआ। लकड़ी न उतारने की बात पर दोनों पक्षों में लात घुसे चले और ईंटें भी फेंकी गई, जिससे कृष्ण व दलबीर और इनके परिवार के दस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार हिसार के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। बालसमंद चौकी इंचार्ज शेषकरण ने बताया कि दोनों पक्ष अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल है। अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed