फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two parties fight in Dobhi, more than ten injured...

Hisar News: 25 किलोग्राम गांजा के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight in Dobhi, more than ten injured...
नारनौंद। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो फतेहाबाद यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में हिसार जिले के गांव बडाला निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा लेकर वीआईपी नंबर की गाड़ी में सवार होकर जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास नाकेबंदी करके उसे धर दबोचा।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि वह अपनी टीम एएसआई सूर्यकांत, हेड कांस्टेबल सत्यबीर सिंह और चालक ईएचसी प्रवीन कुमार के साथ तफ्तीश के लिए रोहतक जा रहे थे। रास्ते में हरियाणा-पंजाब वैष्णो ढाबा पर गांव गढ़ी के पास चाय पीने के लिए रुके तो उन्हें सूचना मिली कि सुनील कुमार भारी मात्रा में गांजा लेकर उसी मार्ग से गुजरने वाला है। पुलिस टीम ने तुरंत नाकेबंदी की और करीब 20-25 मिनट बाद गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने गाड़ी मोड़कर कर भागने की कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक अधिक होने के कारण गाड़ी वहीं बंद हो गई। मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया गया। सूचना के बाद डीएसपी नारनौंद राज सिंह मौके पर पहुंचे और उनकी निगरानी में तलाशी ली गई। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं परिचालक सीट के ऊपर रखे सफेद कट्टे से 25 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ बास थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed