{"_id":"679a69b34bbbfded060ee851","slug":"two-miscreants-riding-a-bike-opened-fire-at-a-liquor-vend-in-guarana-hisar-news-c-21-hsr1013-555113-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गुराना में शराब ठेके पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गुराना में शराब ठेके पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन
नारनौंद वारदात के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
हिसार (नारनौंद)। गांव गुराना के शराब ठेके पर बुधवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। शराब ठेकेदार सुरेश ने इसकी शिकायत खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी को दी। नारनौंद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डाटा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसने गुराना गांव में शराब का ठेका लिया हुआ है। बुधवार शाम उसके शराब ठेके पर सेल्समैन अजय बैठा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उन्होंने शराब ठेके पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब 5 से 6 फायर किए और बाइक पर सवार होकर भाग गए।
जाते समय बदमाश एक पर्ची फेंककर गए हैं जिस पर अशोक उर्फ शौकी लिखा हुआ है। सेल्समैन ने इसकी जानकारी शराब ठेकेदार सुरेश को और नारनौंद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नारनौंद पुलिस मौके पर पहुंची और सेल्समैन से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस बारे में नारनौंद थाने के प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि ठेकेदार की तरफ से शिकायत मिल गई है। नारनौंद थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।