फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two minors arrested in case of fatal knife attack

Hisar News: ट्रकों से बैटरी चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two minors arrested in case of fatal knife attack
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने 16 मार्च की शाम को कृष्णा नगर में कृष्णा नगर निवासी अरिहंत पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद किया है। आरोपियों को जेजे बोर्ड के सामने पेश कर किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश ने बताया कि पुलिस चौकी में कृष्णा नगर निवासी अरिहंत ने शिकायत दी थी कि दो लड़कों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे चोटें मारीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि 16 मार्च की शाम को वह प्रभु मंदिर वाली गली से अपने घर की तरफ आ रहा था कि त्रिवेणी पार्क के पास गली में 5-6 लड़के खड़े थे। हॉर्न बजाने पर सब हट गए और एक लड़का वहीं खड़ा रहा और उसे बाइक थोड़ी सी टच हो गई। इस बात पर उससे कहासुनी हो गई। इसके बाद इसी बात पर दो लड़के आए और एक लड़के ने जेब से चाकू निकाल उस पर जानलेवा हमला कर चोटें मारीं। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में हत्या प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

चाकू से जानलेवा हमले के मामले में दो नाबालिग पकड़े
हिसार। थाना बरवाला पुलिस ने पाबड़ा लिंक रोड खेदड़ के पास खड़े ट्रकों से बैटरी चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खेदड़ निवासी सोनू, राहुल, नानक और भीम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई 5 बैटरी बरामद की है। बुधवार को आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। खेदड़ निवासी राजेश ने 15 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ट्रक ड्राइवरी करता है। 13 मार्च को उसने अपनी गाड़ी पाबड़ा लिंक रोड खेदड़ के पास खड़ी की थी। साथ में और गाड़ियां भी खड़ी थीं। 13 मार्च की रात की किसी अज्ञात ने ट्रकों से बैटरियां चोरी कर लीं। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही रमेश ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत पर बरवाला थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में कार्रवाई पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन








घर में घुस नकदी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदात सुलझी



हिसार। बालसमंद चौकी पुलिस ने गांव डोभी स्थित घर में घुस चोरी के मामले में खरिया निवासी सुरेंद्र उर्फ गट्टू व 12 क्वार्टर हिसार निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी की दो अन्य वारदात भी सुलझी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed