{"_id":"cf8cc1b409e24cfb9357fb70c2bca7a5","slug":"two-hunter-catch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरण का शिकार करते राजस्थान के दो शिकारियों को किसानों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरण का शिकार करते राजस्थान के दो शिकारियों को किसानों ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाणी खासा महाजनान गांव के खेतों में एक हिरण को शिकारियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। किसानों ने राजस्थान के दो शिकारियों को मौके पर ही दबोच लिया।
मामले की सूचना पुलिस व जीव रक्षक संस्था के लोगों को दी गई। पुलिस ने दोनों शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल हिरण को जीव रक्षक के लोगों के हवाले कर दिया गया।
पुलिस को दिए बयान में ढाणी खासा महाजनान निवासी कीमती लाल, रामभगत गोदारा ने बताया कि वीरवार को वे खेतों में काम कर रहे थे तो उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वे उस तरफ भागे तो उन्होंने दो बंदूकधारी लोगों को भागते हुए देखा। उन्होंने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे लोगों ने उक्त दोनों को दबोच लिया और मामले की सूचना पुलिस व जीव रक्षक संस्था को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश कुमार, एचसी कुलदीप सिंह, जीव रक्षक से रामेश्वर डेलू अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और शिकारियों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वे हिरण के शिकार के लिए आए थे।
जीव रक्षक टीम घायल हिरण को उपचार के लिए ले गई। पकड़े गए लोगों के पास से छर्रे वाली पिस्टल बरामद की गई है। थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि शिकारियों की पहचान सूरतगढ़ निवासी जगदीश व राजू के रूप में हुए है। वाइल्ड लाइफ एक्ट 1972 की धारा 9 के तहत अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्हें शुक्रवार को पर्यावरण कोर्ट कुरुक्षेत्र में पेश किया जाएगा।