फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   two girl death fall in water

बड़वा में घर से लापता दो बच्चियों के शव देर शाम जोहड़ में मिले

Mon, 31 Aug 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
two girl death fall in water
सिवानी मंडी (भिवानी)। उपमंडल के गांव बड़वा में रविवार दोपहर बाद घर से लापता दो बच्चियों के शव देर शाम जोहड़ में मिलने का मामला सामने आया है। दोनों के शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल परिजनों ने इस मामले में पुलिस को किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बड़वा गांव की छह व सात साल की दो छोटी बच्चियां घर से अचानक लापता हो गईं। काफी समय बाद भी जब दोनों बच्चियां घर नहीं लौटी तो परेशान परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर भी दोनों बच्चियों की तस्वीर के साथ ढ़ूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। देर शाम किसी ने गांव के रोशड़ा जोहड़ में एक बच्ची का शव तैरते हुए देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को भी मौके पर बुलवा लिया गया। एक शव के मिलने के बाद दूसरे शव को भी ग्रामीणों ने बरामद कर लिया। दोनों की पहचान कर ली गई है और ये एक की परिवार की बताई जा रही हैं। दोनों जोहड़ के पास गहरे पानी तक कैसे पहुंचीं, इसके बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर की जाएगी जांच
इस बारे में थाना प्रभारी रणबीर शेखावत ने बताया कि पुलिस के पास इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है। अगर सूचना मिलती है तो मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed