{"_id":"6371dd9282de8970e90e2519","slug":"two-friend-died-in-accident-at-hansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hansi Accident: 20 फुट गहरी ड्रेन में गिरी टोयोटा, चिकित्सक और पहलवान की मौत, बेसहारा पशु के कारण हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hansi Accident: 20 फुट गहरी ड्रेन में गिरी टोयोटा, चिकित्सक और पहलवान की मौत, बेसहारा पशु के कारण हादसा
Mon, 14 Nov 2022 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:48 AM IST
सार
उमरा गांव निवासी राकेश पहलवानी करता था और चिकित्सक सतीश गांव में प्रेक्टिस करता था। दोनों रात साढ़े नौ बजे अपने दोस्त से मिलने के लिए मुंडाल जा रहे थे। जब वे सोरखी गांव के पास पहुंचे तो अचानक कार के सामने बेसहारा पशु आ गया।
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों की मौत।
- फोटो : फाइल
विस्तार
हांसी में सोरखी गांव के पास बेसहारा पशु आने के कारण असंतुलित हुई टोयोटा गाड़ी ड्रेन में गिर गई। हादसे में कार सवार उमरा गांव के रहने वाले चिकित्सक 33 साल के सतीश और 24 साल के पहलवान राकेश की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे और मुंडाल जा रहे थे। दोनों के शव गाड़ी में बरामद हुए। सोमवार सुबह क्रेन के सहारे गाड़ी को बाहर निकाला गया। हादसे का पता चलने पर गांव में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उमरा गांव निवासी राकेश पहलवानी करता था और चिकित्सक सतीश गांव में प्रेक्टिस करता था। दोनों रात साढ़े नौ बजे अपने दोस्त से मिलने के लिए मुंडाल जा रहे थे। जब वे सोरखी गांव के पास पहुंचे तो अचानक कार के सामने बेसहारा पशु आ गया। गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे से गुजर रही 20 फुट गहरी ड्रेन में जा गिरी।
विज्ञापन
गाड़ी की खिड़की न खुलने के कारण दोनों अंदर फंसे रहे। हादसे के बाद 11 बजकर 20 मिनट पर राकेश ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसका हादसा हो गया है और उसे धुंधला दिखाई दे रहा है। उसके बाद फोन बंद हो गया। पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सोमवार तड़के क्रेन के माध्यम से गाड़ी को बाहर निकाला गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में लेकर गए।
विज्ञापन