फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two factions clashed over a stone placed in the street, a scuffle with ASI and torn uniform

गली में रखे पत्थर को लेकर भिड़े दो गुट, एएसआई से हाथापाई कर फाड़ी वर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two factions clashed over a stone placed in the street, a scuffle with ASI and torn uniform
हांसी। विकास नगर की एक गली में रखे पत्थर को लेकर बुधवार देर रात दो गुटों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। जब पुलिस मामले को शांत करा रही थी तो एक गुट ने हमला कर एएसआई की वर्दी फाड़ दी तो एक साथ हाथापाई की। इस मामले में पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर महिलाओं सहित 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, एक महिला की शिकायत पर एक गुट के लोगों पर मारपीट, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विकास नगर में एक गुट के लोगों ने सड़क के बीच में पत्थर रखा है। इससे आने जाने वालों को परेशानी होती है। दूसरे गुट के लोगों ने रात में पत्थर हटाने को कहा तो विवाद बढ़ गया। डॉयल 112 पर सूचना मिली तो एएसआई रामपाल की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना शहर से एएसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। महिलाएं पुलिस की गाड़ी के सामने खड़ी हो गईं। एएसआई सुरेंद्र कुमार के अनुसार कुछ लोग शराब के नशे में थे, जो उनके समेत अन्य पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने लगे। इस दौरान एएसआई रामपाल की वर्दी फट गई। हाथापाई करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। उधर, एक गुट की महिला की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे गुट के 10 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट का मामला दर्ज किया है। इस विवाद से संबंधित चार लोगों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया है, जिनमें तीन महिलाएं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed