फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two arrested for kidnapping the nephew of Future Making Company's CMD and demanding ransom

फ्यूचर मेकिंग कंपनी के सीएमडी के भतीजे का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for kidnapping the nephew of Future Making Company's CMD and demanding ransom
मंडी आदमपुर (हिसार)। फ्यूचर मेकिंग कंपनी के सीएमडी राधेश्याम के भतीजे सीसवाल निवासी सुंदर का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में सीआईए ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मल्लापुर निवासी श्रवण उर्फ चन्नी व पवन को बुधवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग दो मोबाइल और एक इंटरनेट डोंगल बरामद किया है।
विज्ञापन

सहायक उपनिरीक्षक इंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले आरोपी विकास और रवि को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस को दी शिकायत में रावतखेड़ा निवासी सुनील ने बताया था कि 19 मार्च दोपहर करीब 1 बजे वह और उसके मामा का लड़का सुंदर किसी काम से राधा स्वामी डेरा के नजदीक सर्विस स्टेशन पर गाड़ी धुलवाने गए थे। वह सर्विस स्टेशन पर था और सुंदर नजदीक के ही गणेश टेंट हाउस में चला गया। कुछ देर बाद सर्विस स्टेशन पर सफेद रंग की गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति ने सुंदर के बारे में पूछा। इसके बाद आरोपी टेंट हाउस में गए और सुंदर को गाड़ी में बैठा कर ले गए। इसके बाद में उसके भाई के मोबाइल पर फोन कर फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed