{"_id":"699f38c3107adcb2980fa175","slug":"two-arrested-for-buying-and-selling-stolen-oil-rs-15000-recovered-hisar-news-c-21-hsr1020-818976-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चोरी का तेल खरीदकर बेचने के आरोप में दो काबू, 15 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चोरी का तेल खरीदकर बेचने के आरोप में दो काबू, 15 हजार रुपये बरामद
Wed, 25 Feb 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
बास । सीआईए स्टाफ नारनौंद ने चोरी किए गए तेल की खरीद-फरोख्त के आरोप में मंगलवार को रोशनखेड़ा निवासी रोहित उर्फ लुम्बा तथा संदीप उर्फ मोटू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के तेल की बिक्री से प्राप्त 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। बरामद राशि को पुलिस ने साक्ष्य के रूप में कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया जहां से उन्हें कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया।
जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि 10 सितंबर 2025 को शिकायतकर्ता दिल्ली के रोहिणी निवासी नितिन ने थाना बास में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि उसके तेल टैंकर से करीब 11 हजार लीटर तेल चोरी कर लिया गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस पहले ही तेल चोरी में सीधे तौर पर शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और कुछ तेल भी बरामद किया जा चुका है। जांच के दौरान पुलिस के सामने यह तथ्य भी आया कि चोरी किया गया तेल स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों को बेच दिया गया था, जो उसे आगे सप्लाई कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।