फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused of fraud of Rs 12 thousand by showing screenshot arrested

Hisar News: स्क्रीनशॉट दिखाकर 12 हजार की धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 03 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two accused of fraud of Rs 12 thousand by showing screenshot arrested
हिसार। पुलिस ने सीएससी पर काम करने वाले व्यक्ति से 12 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों अग्रोहा निवासी संदीप और चूली कला निवासी प्रमोद के पास से पुलिस ने छह हजार रुपये, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि सारंगपुर निवासी विक्रम ने पुलिस को शिकायत दी थी। विक्रम ने बताया था कि वह सीएससी पर काम करता है। आठ जनवरी को दोपहर बाद 4 बजकर 15 मिनट पर सेंटर पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए। एक ने हेलमेट पहना हुआ था और दूसरे ने मास्क लगाया हुआ था। अंदर आए युवक ने कहा कि 12 हजार रुपये नकद दे दो आपके फोन पे पर ऑनलाइन भेज रहा हूं। फिर युवक ने 12 हजार रुपये का स्क्रीन शॉट दिखाया तो युवक को 12 हजार नकद उसे दे दिए। बाद में पता चला कि खाते में रुपये नहीं आए। उक्त मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed