फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused of cheating Telegram user of Rs 22.51 lakh in the name of completing the task caught.

Hisar News: टेलीग्राम यूजर से टास्क पूरा करने के नाम पर 22.51 लाख की ठगी करने के दो आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cheating Telegram user of Rs 22.51 lakh in the name of completing the task caught.
हिसार। टेलीग्राम यूजर से टास्क पूरा करने के नाम पर 22,51,750 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने सीकर (राजस्थान) निवासी दो आरोपियों समीर कुरैशी और सोहेल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना साइबर निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपी कमीशन पर धोखाधड़ी करने वालों को बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाते थे। उन्होंने बताया कि थाना साइबर में एनसीसीआरपी पोर्टल से एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को उसके टेलीग्राम पर किसी बैंक अकाउंट में 150 रुपये डिपॉजिट होने का मैसेज आया। जिसमे लिखा था कि एक ग्राहक को कमीशन के तौर पर 150 मिले हैं कृपया जानकारी भरे ताकि आपका कमीशन तय किया जा सके। मैसेज के अनुसार शिकायतकर्ता ने डिटेल प्रदान की और यूपीआई आईडी देते ही शिकायतकर्ता के बैंक अकाउंट में 29 जनवरी 2024 को 150 रुपये जमा हुए और लिंक के माध्यम से एक ग्रुप ज्वाइन कराया। 31 जनवरी को शिकायतकर्ता के पास एक कंपनी के प्रोडक्ट को लाइक करने के लिए मैसेज आया और टास्क पूरा करवाने के नाम पर शिकायतकर्ता को बैंक अकाउंट उपलब्ध करवा पैसे ट्रांसफर करवाते रहे। इसी तरह धोखेबाजों ने शिकायतकर्ता को बार बार टास्क देकर रुपये कमाने के नाम से झांसे में लिया और 12,250 रुपये भेेजे। धोखे से अलग-अलग तारीख पर अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवाकर 22,51,750 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed