फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested in bike theft case

Haryana: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 16 मोटरसाइकिल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 11:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली (सिरसा) Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:02 PM IST
सार

आरोपी राजदीप के खिलाफ डबवाली व राजस्थान के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी के 12 केस पहले से दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Two accused arrested in bike theft case
चोरी की बाइक बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी हुईं 16 बाइकें बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजदीप सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव साबुआना व परमजीत सिंह निवासी गांव खाराखेड़ी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान का रहने वाला है। आरोपियों ने बाइकें हरियाणा व राजस्थान से चोरी की थीं।
विज्ञापन


डीएसपी योगेश कटारिया ने बताया कि 9 सितंबर 2025 को शहर थाना डबवाली में पवन जैन निवासी संगरिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि वह चौटाला रोड स्थित बैंक में काम करता है। दोपहर को बैंक के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहर थाना डबवाली, स्पेशल स्टाफ व एवीटी स्टाफ प्रभारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। मंगलवार को संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गांव अलीकां सिरसा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये बाइकें हरियाणा व राजस्थान क्षेत्र से चुराई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि आरोपी राजदीप के खिलाफ डबवाली व राजस्थान के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी के 12 केस पहले से दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed