फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested for attacking police personnel and damaging the vehicle

हिसार: पुलिस कर्मियों पर हमला और गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attacking police personnel and damaging the vehicle
हिसार। मंगाली सुरतिया गांव के पास पुलिस की गाड़ी को रुकवा कर कर्मचारियों पर हमला करने और गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंगाली सुरतिया निवासी अजय को 1 दिन के रिमांड पर लिया है जबकि मंगाली मोहब्बतपुर निवासी देवेंद्र को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने सात-आठ हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मंगाली चौकी प्रभारी एएसआई जयवीर ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे ईआरवी इंचार्ज योगेंद्र कुमार टीम के साथ गांव डाया से मंगाली सुरतिया की तरफ जा रहे थे। गांव मंगाली सुरतिया बस अड्डे पर पहुंचे तो एक युवक ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया। पुलिस टीम ने सोचा किसी को मदद की जरूरत है। गाड़ी रुकते ही 7/8 युवकों ने लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर दिया और शीशा तोड़ दिया। इस दौरान सिपाही संदीप कुमार ने आरोपी मंगाली सुरतिया निवासी अजय को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि रवि, राहुल, देवेन्द्र, कुलदीप उर्फ मामा वासी मंगाली सुरतिया ने हमला किया था।
विज्ञापन

आरोपी रवि रखा है पुलिस से रंजिश
चौकी प्रभारी एएसआई जयवीर ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी रवि को मंगाली पुलिस चौकी टीम ने कुछ समय पहले पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुलिस द्वारा वह कई बार गिरफ्तार किया जा चुका जा है। रवि पर आर्म्स एक्ट के 2 और हत्या प्रयास का 1 अभियोग अंकित है। वह जमानत पर है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी रवि मंगाली चौकी पुलिस से रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed