{"_id":"68c3259201fa0766340d6eab","slug":"two-accused-arrested-along-with-stolen-bike-hisar-news-c-21-hsr1020-708234-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चोरी की बाइक समेत दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चोरी की बाइक समेत दो आरोपी काबू
विज्ञापन
हिसार। अनाज मंडी चौकी पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में बड़वा निवासी साहिल उर्फ गोलियां और नलोई निवासी राजीव कुमार शामिल हैं। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी साहिल ने चार सितंबर को एक निजी अस्पताल के सामने से बाइक चोरी की थी, जिसे उसने 3,000 रुपये में दूसरे आरोपी राजीव कुमार को बेच दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। पड़ाव चौक निवासी बाइक स्वामी रोहित ने अनाज मंडी चौकी में शिकायत दी थी। इस आधार पर थाना शहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ब्यूरो
आरोपी काबू, प्वाइंट 9 मिमी पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद
हिसार। सीआईए पुलिस ने उकलाना की अनाज मंडी गेट से सुरेवाला निवासी हरमीत उर्फ हकीम को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से .9 मिमी की अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां खड़ा हरमीत पुलिस को देखकर भागने लगा। इसी दौरान उसे दबोचा गया। उसके खिलाफ थाना उकलाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच कर उसे असलहा उपलब्ध कराने वाले की भी तलाश की जा रही है। ब्यूरो