फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tug of war between SDM and AAP's district secretary, complaint filed against each other

Charkhi Dadri News: एसडीएम और आप के जिला सचिव में खींचतान, एक-दूसरे के खिलाफ दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tug of war between SDM and AAP's district secretary, complaint filed against each other
बाढड़ा। एसडीएम सुरेश दलाल और आप जिला सचिव राकेश चांदवास की खींचतान थाने तक पहुंच गई है। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है। राकेश चांदवास ने एसडीएम के खिलाफ एसएचओ और डीसी और एसडीएम ने राकेश चांदवास के खिलाफ एसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से 26 मार्च को शिकायत देने की प्रक्रिया की गई है। एसडीएम सुरेश दलाल ने एसपी को दी शिकायत में राकेश चांदवास पर धमकी देने, झूठी रिपोर्ट बनवाने, परेशान करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अपमानित करने, गाली- गलौज करने के आरोप लगाए हैं। एसडीएम सुरेश दलाल ने पत्र क्रमांक 1148 में बताया कि 15 मार्च को राकेश चांदवास को उनके द्वारा दी गई शिकायत की जांच करने के लिए कार्यालय में बुलाया गया था। राकेश चांदवास दोपहर 1:20 पर कार्यालय में आया और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बाढड़ा मनोज कुमार पर सख्त कार्रवाई करने का दबाव डालने लगा। राकेश ने बीडीपीओ पर कार्रवाई न होने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन



राकेश चांदवास ने यह दी शिकायत
राकेश चांदवास ने बताया कि वे पहले ही पुलिस में रपट दर्ज करवा चुके हैं। इसके साथ ही शिकायत एसपी व डीसी को भी दी है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि उपमंडल अधिकारी नागरिक सुरेश कुमार ने गाली देने के साथ धमकाते हुए हैसियत का दुरुपयोग किया। इसके अलावा धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम सुरेश दलाल ने राकेश चांदवास के खिलाफ और राकेश चांदवास ने एसडीएम के खिलाफ शिकायत दी हुई है। फिलहाल जांच जारी है। - भारत भूषण, डीएसपी बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article