Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Toxic, polluted air is having a serious impact on health: Dr. Yogesh Gupta

प्रदूषण की जहरीली होती हवा सेहत पर डाल रही गंभीर असर, सांस और हृदय रोगियों के लिए बढ़ा खतरा : डाॅ. योगेश गुप्ता

Sun, 15 Nov 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Toxic, polluted air is having a serious impact on health: Dr. Yogesh Gupta
चरखी दादरी।
विज्ञापन

बिगड़ती वायु गुणवत्ता अब आमजन के स्वास्थ्य के लिए चुनौती बनती जा रही है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर न केवल सांस संबंधी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि लंबे समय बाद फेफड़ों और हृदय के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
गीता भवन धर्मार्थ चिकित्सालय में जनरल फिजिशियन के पद पर सेवाएं दे रहे डाॅ. योगेश गुप्ता ने नागरिकों को प्रदूषण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी है। डाॅ. गुप्ता ने बताया कि प्रदूषित वातावरण में रहने से लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वायु प्रदूषण का बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को ज्यादा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदूषण का असर केवल श्वसन तंत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबे समय तक जहरीले कणों के संपर्क में रहने से फेफड़ों और हृदय की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण के अधिक स्तर के दौरान घर से बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाला एन-95 मास्क पहनें। सुबह और शाम के समय खुले स्थानों पर टहलने, दौड़ने व व्यायाम करने से बचें। अस्थमा और सांस के रोगी अपनी निर्धारित दवाइयां नियमित रूप से लेते रहें। घर के दरवाजे और खिड़कियां प्रदूषण अधिक होने पर बंद रखें। घर में धूल जमा न होने दें। आंखों में जलन होने पर स्वच्छ पानी से आंखें धोएं। सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या लगातार खांसी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed