Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Air quality worsens again after a one-day respite, AQI in Dadari rises by 55 points

Charkhi Dadri News: एक दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, दादरी में 55 अंक बढ़ा एक्यूआई

Sun, 15 Nov 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Air quality worsens again after a one-day respite, AQI in Dadari rises by 55 points
चरखी दादरी।
विज्ञापन

जिले में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 330 से घटकर 196 पर पहुंचने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन शनिवार को प्रदूषण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। एक ही दिन में एक्यूआई 55 अंक बढ़कर 251 पर पहुंच गया। सुबह से शाम तक आसमान में स्मॉग छाया रहा। हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर परिषद की ओर से सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है।
बॉक्स: सुधार का ग्राफ नीचे
पिछले कई दिनों से जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लगातार आठ दिन तक एक्यूआई रेड जोन में रहने के बाद शुक्रवार को इसमें सुधार दर्ज किया गया था। एक्यूआई 330 से घटकर 196 पर पहुंचने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रह सकी। शनिवार को एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने से स्थिति चिंताजनक हो गई।
विज्ञापन

बॉक्स: स्मॉग की चादर
सुबह के समय वातावरण में धुंध और स्मॉग की हल्की परत दिखाई दी। दिन चढ़ने के साथ भी इसमें खास सुधार नहीं हुआ। शाम तक आसमान में धुंधलापन बना रहा। इसका असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। इसके चलते लोगों ने आंखों में जलन की शिकायतें की तो सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स: सड़कों पर पानी का छिड़काव करवा रहा नगर परिषद
वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़कों पर जमा धूल को उड़ने से रोकना और वातावरण में धूल के कणों की मात्रा कम करना है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था के तहत सड़कों की सफाई भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed