{"_id":"680be63c65e3307eef0e2a10","slug":"try-to-increase-enrollment-hisar-news-c-21-hsr1020-612699-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी अध्यापक बच्चों के शून्य ड्रॉप आउट और नामांकन बढ़ाने के करें प्रयास : डॉ. निर्मल दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी अध्यापक बच्चों के शून्य ड्रॉप आउट और नामांकन बढ़ाने के करें प्रयास : डॉ. निर्मल दहिया
Sat, 26 Apr 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
हांसी। हिसार चुंगी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अर्जुन दास खांडेवाला सभागार में सभी प्राथमिक विद्यालय मुखिया व क्लस्टर कोऑर्डिनेटर की बैठक हुई, जिसमें खंड प्रथम के सभी 80 प्राथमिक विद्यालयों के मुखिया व सभी 17 क्लस्टर कोऑर्डिनेटर की प्रवेश उत्सव और शत प्रतिशत नामांकन को लेकर बैठक ली।
खंड एफएलएन समंवयक सुनील बिसला ने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निर्मला दहिया ने सभी उपस्थित मुखियाओं से बच्चों का बाल वाटिका 3 से 12वीं कक्षा तक सरकारी विद्यालय में नामांकन करवाने, अवस्थांतर, बुनियादी ढांचा मजबूत करने व ग्राम पंचायत, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों, आंगनबाड़ी वर्कर व गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क करके सहयोग लेते हुए शत प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया। जिला एफएलएन समन्वयक मनोज गर्ग ने इस अभियान में सभी अध्यापकों की जिम्मेदारियों व भूमिकाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी जिले सिंह ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की टीम तथा विद्यालय मुखियाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर राजबाला डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, संकुल संसाधन समन्वयक राजेश भडाना, नरेश सैनी, अंजुला दहिया, नरेश जांगड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।