फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Truck driver beaten and looted Rs 5,000 near Mudhal contract, case registered

Hisar News: मुढ़ाल ठेके के पास ट्रक चालक को पीटकर 5,000 रुपये लूटे, केस दर्ज

Fri, 29 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 29 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Truck driver beaten and looted Rs 5,000 near Mudhal contract, case registered
बास। मुढ़ाल में शराब ठेके के पास 24 अगस्त की रात चार अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रक चालक को पीटकर 5,000 रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर बास पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव तलवंडी निवासी चालक भवानी सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि वह ट्रक चालक है। 24 अगस्त की शाम करीब छह बजे वह हनुमानगढ़ से ट्रक में सामान भरकर गुरुग्राम जा रहा था। रात करीब 12:40 बजे जब वह मुढ़ाल ठेके के पास पहुंचा। वहां ट्रक खड़ा कर वह शराब लेने के लिए ठेके पर गया, लेकिन गेट बंद होने के कारण शराब नहीं मिली।
विज्ञापन

वहां से लौटकर वह पैदल ट्रक की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी पीछे से तीन युवक आ गए। इन आरोपियों ने उससे रुपये के बारे में पूछा और उसकी जेब टटोलने लगे। जब उसने विरोध किया तो चौथा युवक भी मौके पर आ गया। इन चारों ने मिलकर उसे पीटकर जेब से पर्स छीन लिया। बदमाशों ने बटुए में रखे 5,000 रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वारदात से चालक घबरा गया और डर के मारे उसने अपने ट्रक को थोड़ा आगे ले जाकर डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बास थाना पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया गया है। एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामले में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed